Humvatan
बिहार

सोखोदेवरा में श्री सूर्य देव भगवान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन, 21 से 27 जून तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान

कौआकोल (नवादा): प्रखंड क्षेत्र के सोखोदेवरा गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्री सूर्य देव भगवान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ सह संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 21 जून से 27 जून 2026 तक किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन समिति के अनुसार यज्ञ का शुभारंभ 21 जून को प्रायश्चित जलयात्रा,पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश,संध्या आरती एवं कथा प्रारंभ के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन विभिन्न वैदिक अनुष्ठान, हवन, पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत 22 जून को अग्नि प्राकट्य एवं हवन प्रारंभ,23 जून को जलाधिवास,24 जून को अन्नाधिवास,25 जून को पुष्पाधिवास एवं फलाधिवास,26 जून को धूपाधिवास तथा नगर भ्रमण का आयोजन होगा। वहीं 27 जून को शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहुति,महाआरती एवं कथा विश्राम के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। यज्ञ एवं कथा का प्रवचन परम श्रद्धेय आचार्य श्याम दास जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन,चित्रकूट धाम) द्वारा किया जाएगा। आयोजन लोकनायक स्पोर्टिंग सह सूर्य मंदिर निर्माण समिति,सोखोदेवरा के तत्वावधान में कराया जा रहा है। समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Related posts

रजौली अस्पताल में मरीज को मिली एक्सपायर्ड दवा, शिकायत पर बिना दवाई लौटाया गया

Humvatan

समीर कुमार सिंह उर्फ मिठ्ठू पुनः बने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के भागलपुर जिलाध्यक्ष

Humvatan

एनएच-31 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की मौत, परिजनों ने किया मुआवजे की मांग

Humvatan

Leave a Comment