Humvatan
बिहार

प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय गोंदापुर का किया निरीक्षण

नवादा : लघु जल संसाधन विभाग बिहार सरकार मंत्री -सह-नवादा जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन द्वारा आज डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, गोंदापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने विद्यालय के शैक्षणिक भवन का निरीक्षण करते हुए कक्षाओं में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं पठन-पाठन की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, सुविधाओं तथा विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

इसके उपरांत माननीय मंत्री ने छात्रावास का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में माननीय मंत्री ने विद्यालय के मेस का भी अवलोकन किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, भोजन सूची, रसोईघर की स्वच्छता एवं खाद्य सामग्री के भंडारण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,नवादा अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, जिला कल्याण पदाधिकारी तथा डीपीएम, जीविका सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रजौली में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: जोगियामारन के घर से 254 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Humvatan

सोखोदेवरा में श्री सूर्य देव भगवान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन, 21 से 27 जून तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान

Humvatan

बिहार : सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, जानें आगे

Humvatan

Leave a Comment