Humvatan
बिहार

समीर कुमार सिंह उर्फ मिठ्ठू पुनः बने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के भागलपुर जिलाध्यक्ष

समीर कुमार सिंह उर्फ मिठ्ठू पुनः बने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के भागलपुर जिलाध्यक्ष

भागलपुर/नवगछिया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने बिहपुर निवासी समीर कुमार सिंह उर्फ मिठ्ठू को पुनः भागलपुर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से उन्हें दोबारा इस महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया। मनोनयन की घोषणा के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री रजनीश कुमार सिंह, युवा प्रदेश संगठन महामंत्री नन्हे सिंह, नवगछिया जिलाध्यक्ष अमित राठौड़, अरविंद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने समीर कुमार सिंह के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद व्यक्त की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समीर कुमार सिंह लंबे समय से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और समाजहित में किए गए कार्यों को देखते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर पुनः भरोसा जताया है।

पुनः मनोनीत जिलाध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और समाज के हितों की रक्षा के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा।

Related posts

बिहार : सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, जानें आगे

Humvatan

महिलाओं ने खेली फूलों की होली, नाच-गाने से सराबोर रहा कार्यक्रम

Humvatan

रजौली अस्पताल में मरीज को मिली एक्सपायर्ड दवा, शिकायत पर बिना दवाई लौटाया गया

Humvatan

Leave a Comment