Humvatan
बिहार

अर्बन डी-कंजेशन नीति से जाम से मिलेगी राहत, यातायात होगा अधिक सुगम : पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र

-लवकुश कुमार

 

नवगछिया/भागलपुर। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने देशभर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा को अधिक सुगम एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा लागू की जा रही अर्बन डी-कंजेशन नीति का स्वागत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि अर्बन डी-कंजेशन नीति का उद्देश्य शहरों में बढ़ते यातायात दबाव को कम करना और राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना है। इसके तहत रिंग रोड, बाइपास, एलिवेटेड कॉरिडोर और एक्सेस कंट्रोल हाईवे जैसी आधारभूत संरचनाओं के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से लाखों लोगों को प्रतिदिन होने वाली ट्रैफिक समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही ईंधन की बचत, समय की बचत और प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

इं. कुमार शैलेंद्र ने कहा कि बिहार में भी इस सोच के अनुरूप कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। पटना रिंग रोड परियोजना, जेपी गंगा पथ, राष्ट्रीय राजमार्गों का चौड़ीकरण, नए बाइपास का निर्माण तथा विभिन्न सड़क संपर्क योजनाएं राज्य के शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक कंजेशन कम करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने हाल ही में केंद्र सरकार की कैबिनेट से स्वीकृत खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन परियोजना का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह परियोजना सीमांचल क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

मंत्री ने बताया कि गत माह पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा पटना की प्रमुख सड़कों और फ्लाईओवरों का स्थल निरीक्षण भी किया गया, ताकि ट्रैफिक कंजेशन कम करने के लिए प्रभावी योजनाएं तैयार की जा सकें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में देश में सड़क अवसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, एक्सप्रेस-वे निर्माण और आधुनिक सड़क नेटवर्क भारत की आर्थिक प्रगति का मजबूत आधार बने हैं। अर्बन डी-कंजेशन नीति इसी विकास यात्रा का अगला महत्वपूर्ण चरण है, जो देश के शहरी क्षेत्रों को विश्वस्तरीय परिवहन सुविधाओं से जोड़ने का कार्य करेगी।

पथ निर्माण मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह नीति बिहार सहित पूरे देश में आर्थिक गतिविधियों, व्यापार, पर्यटन और निवेश को नई गति प्रदान करेगी। साथ ही आम नागरिकों को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

Related posts

महिलाओं ने खेली फूलों की होली, नाच-गाने से सराबोर रहा कार्यक्रम

Humvatan

बिहार : सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, जानें आगे

Humvatan

दिल्ली में इमारत गिरने से बीटेक छात्र नलिन कुमार की मौत, डोहरा गांव में मचा कोहराम

Humvatan

Leave a Comment