Humvatan
देश

घर से नाराज होकर गई युवती को पुलिस ने सकुशल की बरामद, परिजनों में खुशी

वाराणसी। घर से नाराज होकर गई 20 वर्षीया युवती को मिर्जामुराद थाने की मिशन शक्ति टीम ने सकुशल बरामद कर बुधवार को परिजनों को सुपुर्द कर दी। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि बीते 14 फरवरी को मिर्जामुराद थाना क्षेत्र की एक युवती घर से माता-पिता से किसी बात से नाराज होकर बिना बताए घर छोड़कर कही चली गई थी।युवती के परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया था लेकिन कही भी युवती का पता नही चला था तो पिता द्वारा युवती के गायब होने के बाबत मिर्जामुराद थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाया गया था।

उसी समय से मिर्जामुराद थाने की मिशन शक्ति क्रेंद्र प्रभारी अनुजा गोस्वामी व एसआई मधुसूदन त्रिपाठी युवती के तलाश में लगे थे।करीब दस दिन बाद मिर्जामुराद पुलिस ने सर्विलांस सेल की सहायता से गुमशुदगी युवती को सकुशल मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर चट्टी के निकट श्यामा माता मंदिर के पास से बरामद कर ली। युवती ने पुलिस को बताया कि माता-पिता किसी बात पर डॉट दिये थे। जिससे नाराज होकर वो ट्रेन पकड़ कर दिल्ली चली गई थी। पुलिस द्वारा मोबाइल के जरिये बात कर युवती को समझा बुझाकर किसी तरह बुलाया गया। परिजन युवती को पाकर काफी खुश हुए और मिर्जामुराद पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिये।

Related posts

डॉ. विजय गर्ग की बुक फ्रॉम फेल्योर टू सक्सेस” निशान अकादमी औलख में लोक अर्पन की गई

Humvatan

31 को वैष्णोंदेवी जाने वाले सावधान, ट्रेन नहीं जाएगी

Humvatan

टीएमयू फिजियोथेरेपी के स्टुडेंट्स ने की साई की एजुकेशनल विजिट

Humvatan

Leave a Comment