धनबाद। रेल मंत्री, भारत सरकार अश्विनी वैष्णव द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भोपाल-धनबाद/चोपन एक्सप्रेस स्पेशल का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर 25 फरवरी 26 को समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति, राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड एवं सांसद छोटेलाल चोपन स्टेशन पर, अन्य अतिथि गणमान्य डाल्टनगंज स्टेशन पर, सांसद काली चरण सिंह टोरी स्टेशन पर, अन्य अतिथि गणमान्य चन्द्रपुरा स्टेशन पर तथा सांसद ढुलू महतो एवं धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र धनबाद स्टेशन पर भोपाल-धनबाद/चोपन एक्सप्रेस स्पेशल के आगमन के अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर अन्य माननीय अतिथि गणमान्य, मंडल के अधिकारीगण, कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।
