वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के डंगहरिया गांव (मिर्जामुराद) में बुधवार को किसान इंटर कालेज से हाईस्कूल का पेपर देकर घर जा रहे पूरे गांव (मिर्जामुराद) निवासी मोहम्मद कैफ को दो बाइको से आए पांच मनबढ़ युवकों ने छात्र को रोकर भद्दी-भद्दी गाली-गलौज देते हुए उसके सिर पर रॉड व लाठी-डंडे से मारकर बुरी तरह मारपीटकर घायल कर दिया व छात्र को जान से मारने की धमकी देते हुए ग्रामीणों के जुटने पर मनबढ़ बाइक समेत कछवांरोड की तरफ भाग निकले।
छात्र के परिजन घटना कर बाद मौके पर पहुंचे और एक अस्पताल में में लेजाकर सिर में पट्टी बंधवाकर व दवा इलाज करवाने के बाद छात्र को लेकर थाने पहुंचे। छात्र द्वारा अज्ञात पांच युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करना व मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का तहरीर दिया।पुलिस ने तहरीर लेकर घायल छात्र को मेडिकल हेतु भेज दी और सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात बाइक सवार के तलाश में जुट गई। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है पुलिस जांच कर रही है।
