Humvatan
झारखण्ड

बाबा मंदिर क्षेत्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा पर दिया जोर

देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को बाबा मंदिर प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य आगामी बड़े आयोजनों और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं का धरातलीय आकलन करना था।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मेला क्षेत्र के साथ खिजुरिया, दुम्मा बॉर्डर और कोठिया रूटलाइन का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं और चल रही तैयारियों की स्थिति का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने पैदल मार्ग की स्थिति, शौचालय, पेयजल, स्नानगृह, प्रकाश व्यवस्था (स्ट्रीट लाइट) और विश्राम स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।

निरीक्षण के दौरान जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलश प्रियदर्शी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बिजली दरों में 58-60% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

Humvatan

उपायुक्त ने तकनीकी विभागों की योजनाओं की समीक्षा की

Humvatan

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शक्ति मंदिर में माँ ब्रह्मचारिणी के रूप में दर्शन

Humvatan

Leave a Comment