उज्जैन। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में प्रस्तावित ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 31 मार्च को ट्रेन वेष्णो देवी कटड़ा नहीं जाएगी। मंडल रेल प्रवक्ता मुकेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक के चलते मालवा एक्सप्रेस व हापा एक्सप्रेस पहले ही रोक दी जाएंगी।
मालवा एक्सप्रेस 12919 –31 मार्च, को डॉ. अम्बेडकर नगर से चलने वाली श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा एक्सप्रेस, शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) रेलवे स्टेशन पर ही समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) होगी। यह ट्रेन उधमपुर से कटड़ा के बीच निरस्त रहेगी।
हापा-कटड़ा एक्सप्रेस 12475- 31 मार्च को हापा से चलने करने वाली श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा एक्सप्रेस भी शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। उधमपुर से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा के मध्य इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा।
