नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और हैंडसम हंक विजय देवरकोंडा अपनी ज़िंदगी का नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। 26 फरवरी 2026 को दोनों सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे। उदयपुर के लैविश रिजॉर्ट में कपल की इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी की रस्में शुरू हो चुकी हैं।
शादी की रस्में दोनों परिवारों की संस्कृति का सम्मान करते हुए आयोजित की जा रही हैं। पहले विजय के परिवार के अनुसार तेलुगू रिवाजों से शादी होगी, जबकि शाम के समय रश्मिका के परिवार के कोडावा रिवाजों के अनुसार फेरे होंगे।
कपल ने अपनी शादी को इंटीमेट रखा है। इसमें केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हैं। वेन्यू पर फोन का उपयोग प्रतिबंधित है ताकि किसी भी फोटो या वीडियो का लीक होना रोका जा सके। शादी से पहले कपल ने पूल पार्टी, वॉटर वॉलीबॉल और “विरोश प्रीमियर लीग” के नाम से क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया।
उदयपुर में शाही शादी के बाद 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री के नामी सितारे शामिल होंगे।
बीती रात कपल की संगीत सेरेमनी हुई, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका ने पुष्पा 2 के गाने “अंगारों” पर डांस कर विजय को सरप्राइज दिया। वहीं, विजय की मां ने अपनी होने वाली बहू पर भरपूर प्यार बरसाया। फैंस अब कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
